फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले छह गिरफ्तार


सोमेश शिवांकर
अलीगढ़। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के दत्ताचोली बुजुर्ग के ग्राम पंचायत सचिव की आईडी से हैकर ने यूपी समेत 16 राज्यों के 597 लोगों के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में छह हैकरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो मध्य प्रदेश के हैं। अलीगढ़, बदायूं, लखनऊ व उन्नाव के चार आरोपित हैं।
अब उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है।सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में 265, उसके बाद बिहार में 245 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए।
इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, असम में 43, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में तीन, गुजरात में एक, चंडीगढ़ में आठ, पंजाब में चार, जम्मू एंड कश्मीर में दो, महाराष्ट्र में एक, मिजोरम में एक, त्रिपुरा में एक, झारखंड में एक, राजस्थान में एक अन्य में आठ प्रमाण पत्र बनाए गए।
गिरफ्तार हुए हैकर्स में पालीमुकीमपुर के कासीमपुर नागरी निवासी सचिन कुमार, उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के मिस्त्रखेड़ा निवासी पंकज कुमार, बदायूं के उझानी के अडौली निवासी आशीष उर्फ आशू, मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के बिजौर बागड़ निवासी दो भाई दशरथ व सूरज रजक और लखनऊ के मलिहाबाद के बीरपुर निवासी जय सुभाष हैं।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *