एसआईआर विशेष अभियान के तहत सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने किया बूथों का दौरा

admin
By
admin
2 Min Read

ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर दिलाया समाधान का आश्वासन
जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
अजीतमल,औरैया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने रविवार को अजीतमल, औरैया, अनंतपुर तथा दौलतपुर क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर तकनीकी समस्याएँ, दस्तावेज़ सत्यापन में विलंब तथा बीएलओ की समय पर उपस्थित न होने से उन्हें फॉर्म भरने और जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं ने फॉर्म में सुधार कराने में आ रही त्रुटियों की शिकायत भी जिला अध्यक्ष के समक्ष रखी।
समस्याएँ सुनने के बाद सर्वेश बाबू गौतम ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों को एकत्र कर शीघ्र ही प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा ताकि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक के पंजीकरण से ही संभव है, इसलिए इस प्रक्रिया में अनावश्यक बाधाएँ बर्दाश्त नहीं की जाएँगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे प्रत्येक बूथ पर पहुँचकर लोगों की सहायता करें और समय पर फॉर्म भरवाने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी सदैव जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी है। किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”भ्रमण के दौरान जिला सचिव स्नेह लता दोहरे, जोनल प्रभारी नन्नू यादव, रामबरन सिंह दोहरे, शिक्षक सभा जिला सचिव रामरतन दोहरे, दिनेश शर्मा, मदन सिंह निषाद, मजबूत सिंह निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। सपा नेताओं के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों में राहत की भावना देखने को मिली। सभी ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *