आकाशीय बिजली से हनुमंत वाटिका मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त, मूर्ति सुरक्षित

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news

रायबरेली जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच बीती रात बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एनएच-232 आधारशिला के पास स्थित प्राचीन हनुमंत वाटिका मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में मंदिर का ऊपरी शिखर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति पूर्णत: सुरक्षित रही। बिजली गिरने की तेज आवाज और मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *