महिला ने गांव के ही विपक्षी पर मारपीट गाली गलौज व कपड़ा खींचने जैसे लगाएं गम्भीर आरोप कोतवाली में दिया शिकायती पत्र

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
ऊंचाहार रायबरेली।महिला ने गांव के ही विपक्षी पर मारपीट गाली गलौज व कपड़ा खींचने जैसे लगाएं गम्भीर आरोप कोतवाली में दिया शिकायती पत्र कोतवाली क्षेत्र के बरगदही मजरे ऊंचाहार देहात निवासिनी महिला ने गांव के ही विपक्षी पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित के अनुसार सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे वह घर पर अकेली थी जिसकी तबीयत ठीक नहीं थी वह चारपाई पर लेटी थी घर के सभी सदस्य खेत में धान कांटने गए थे तभी विपक्षी राम लखन पुत्र राम आधार पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा महिला के विरोध पर वह आक्रोशित होकर महिला का कपड़ा पकड़ कर खींचने लगा और बत्तमीजी करने लगा जिससे महिला को चोटे भी आई, है,महिला के चीखने चिल्लाने पर विपक्षी की पत्नी भी पति का पक्ष लेते हुए महिला से मारपीट करने लगी और जान से मारने की धमकी देने लगी मारपीट के दौरान महिला को गम्भीर अंदरुनी चोटे भी आई है, जिनका महिला ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने की भी गुहार लगाई है। इससे पहले भी विपक्षी कई बार मारपीट कर चुका है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने मंगलवार के दिन दोपहर के समय कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *