गांव में बाजार के निकट से बकरियां की चोरी

रायबरेली। ऊंचाहार में सलीमपुर भैरव उर्फ अकोदिया बाजार के निकट अज्ञात चोरों द्वारा नौ बकरी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकोदिया बाजार के निकट सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामकुमार के घर में ताले के अन्दर बन्द नौ बकरियां चोरी हो गई। रामकुमार ने बताया की उनके रोड के आमने-सामने दो घर है, एक घर वह रहते हैं और सामने वाले में वह बकरी पालन करते है। रात के समय चोरों ने घर के अन्दर बंधी बकरियों को दरवाजे पर लगी कुंडी काटकर अज्ञात चोर चुरा ले गए , जिसमें से एक बकरी का बच्चा गांव के बाहर मिल गया है,पीड़ित ने मामले में मंगलवार के दिन दोपहर को कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया की शिकायती पत्र मिला है, जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *