किराना स्टोर में तीस बोरी रखा धान को अज्ञात चोरों ने किया पार पीड़ित ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली ऊंचाहार । किराने की दुकान पर रखा 30 बोरी धान अज्ञात चोरों ने पार दिया। किसान ने देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे पर्वत मजरे अरखा गांव के किसान दिनेश यादव ने बताया कि अरखा गाँव के पाइपलाइन के पास उनकी किराने की दुकान है, जहां खेत से लाकर उसने 32 बोरियों में भरकर धान रखा हुआ था और उसके पिता बगल में चारपाई पर सो रहे थे। गुरुवार को सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई। पूरा दिन आसपास में पूछ–तांछ और तलाश किया। शाम तक जब कुछ पता नहीं चला तो उसने शिकायत में की है। चोरी किए गए सामान की कीमत 25000 रूपये बताई जा रही है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *