पुलिस और बदमाशो बीच हुई मुठभेड़ में एक को लगी गोली घायल सहित तीन गिरफ्तार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर लोलियन गांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को पांच लाख की छिनैती में शामिल तीन बदमाशों के इलाके में होने की जानकारी मिली थी। पीछा कर रही पुलिस टीम को देखते ही बदमाश क्रेटा गाड़ी से भागने की फिराक में थे, लेकिन रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश मोहम्मद नसीम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल नसीम सहित मोहम्मद नसीम और अरविंद दुबे को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर बदमाशों के कब्जे से 26 हजार रुपए नकद, अवैध तमंचा, कारतूस और छिनैती में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और छिनैती की घटना में इनकी सीधी भूमिका पाई गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार घटना…

ऊंचाहार के नारायण हास्पिटल में लगाया गया कैंसर जागरूकता शिविर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट कैंसर के प्रति जागरूक हुईं 150 महिलाएं; शंकुस हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविरऊंचाहार, रायबरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैला ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *