आज जनपद औरैया के कस्बा अटसू में विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान


जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
आज कस्बा अटसू में विद्युत विभाग द्वारा बकाया धनराशि जमा कराने को लेकर अमित कुशवाहा अवर अभियंता के नेतृत्व में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दस हजार रुपए एवम् तीन माह से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई। कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही से नगर में हड़कंप मच गया। साथ ही इस कार्यवाही पर अमित कुशवाहा अवर अभियंता ने मीडिया को बताया कि ये उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के रूटीन चेकिंग अभियान का हिस्सा है। जिसमें आज 15 कनेशन का पर विद्युत बिल बकाया होने का विच्छेदन किया गया। और लगभग 50000 रुपए की धनराशि जमा करवाई गई।साथ ही अवर अभियंता ने ये भी बताया कि समय पर विद्युत बिल जमा कर होने वाली परेशानियों से बचें। इस अवसर पर देवेंद्र, अनुरुद्ध, धर्म सिंह, एवं रिंकू लाइन मेन मौजूद रहे।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *