संस्कृति विश्वविद्यालय में निकाली गई तिरंगा रैली

देशप्रेम के उद्घोष और नारों के साथ संस्कृति विवि में आयोजित तिरंगा रैली का नेतृत्व करतीं सीईओ मीनाक्षी शर्मा, डा. रजनीश त्यागी।

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में सरकार के राष्ट्रीय अभियान “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत संस्कृति अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के सुअवसर पर एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नज़र आया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के आगे राष्ट्रीय धुन बजाता बैंड चल रहा था।
तिरंगा रैली का नेतृत्व विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा, कुलपति, डॉ. एम.बी. चेट्टी, कैप्स के निदेशक डॉ. राजनीश त्यागी, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. डी.एस. तोमर, छात्र परिषद अध्यक्ष यश श्रीवास्तव, तथा छात्र परिषद के प्रतिनिधि रसिक शरण दुबे और नितेश चौधरी ने किया। इस मौके पर विवि की सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारे देश की पहचान, हमारे संविधान और हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसे ऊँचा रखना हमारा कर्तव्य और हमारा सम्मान है। कुलपति प्रो. एम.बी. चेट्टी ने कहा कि तिरंगा हम सबको जोड़ने वाली डोर है। यह हमें बताता है कि विविधता में ही हमारी असली ताकत है। कैप्स के निदेशक डॉ. राजनीश त्यागी ने कहा कि हमारा तिरंगा हमें एकता, साहस और बलिदान का पाठ पढ़ाता है। हमें इसे गर्व के साथ हमेशा लहराना चाहिए। डीएसडब्लू डॉ. डी.एस. तोमर ने बताया कि संस्कृति विवि में हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसके अतंर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं संप्रेषित की।
कार्यक्रम का समन्वय संस्कृति नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य डा. के के पाराशर कर रहे थे। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई विश्वविद्यालय परिसर पहुंची जहां “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तिरंगा ऊँचा रहे हमारा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। मुख्य द्वार पर राष्ट्रगान के उपरांत रैली का विसर्जन हुआ।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *