महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास महिला के शोर से भागा युवक, कोतवाली में शिकायत

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । शौच के लिए गांव से बाहर एकांत में गई महिला के साथ उसके रिश्तेदार ने ही जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर रिश्तेदार भाग गया। पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है ।पुलिस घटना की छानबीनकर रही है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव की महिला का कहना है कि उसके गांव का एक युवक जो उसका रिश्तेदार है, उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। महिला शाम को अपने घर से बाहर एकांत में शौच क्रिया के लिए गई थी। जहां पर पहले से मौजूद युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला अपने बचाव में चीखी चिल्लाई तो युवक उसे धमकी देकर भाग गया। शोर गुल कर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे ।महिला ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई ।उसके बाद कोतवाली पहुंचकर महिला ने मामले की तहरीर दी है ।कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है की घटना की छानबीन की जा रही है, छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *