मथुरा। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिला समिति मथुरा ने जिला कारागार मथुरा में भैयादूज के पर्व पर विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भैयादूज का पर्व भावनात्मक वातावरण में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर बंदी भाइयों और मिलने आई बहनों के लिए अत्यंत हर्ष और संवेदना से भरा रहता है । उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति द्वारा जेल में बंद अपने भाईयों से मिलने आईं बहनों एवं उनके साथ में आए बच्चों के स्वागत हेतु पानी,चाय,बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी प्रतीक्षा स्थल और बैठक व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई । जेल अधीक्षक श्री अंशुमन गर्ग ने इस अवसर पर कहा –भैयादूज प्रेम, अपनत्व और संस्कारों का प्रतीक है। यह पर्व हमें पारिवारिक भावनाओं को सहेजने और समाज में मानवीय संबंधों की गरिमा को बनाए रखने की प्रेरणा देता है तथा उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समिति के आगरा मंडल सचिव कपिल देव शर्मा ने बताया कि ऐसे पर्व बंदियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और भावनात्मक संतुलन लाते हैं। इससे उनके भीतर समाज से जुड़ने और सुधार की भावना प्रबल होती है। इस स्नेहिल अवसर पर समिति के आगरा मंडल सचिव कपिल देव शर्मा,सह सचिव मुकुल,अचल शर्मा,जिला सचिव योगेश अग्रवाल,छाता तहसील सचिव महेश शर्मा, सदस्य लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Related News
- Quick Links:
- Uttarpradesh
- raibareli
- Mathura
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news in raibareli news dheerendra shukla
- Auraiya
- #sanskriti university news 18news cni18 cni18news
- Auraiya News cni18 cnnnews cninews cni live news cni24 News
- Delhi
- Uncategorized
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc
- #bjp_mathura_news #nirbhay_pandey_bjp #raju_yadav_bjp
- #auraiya_news #cni18
- Lucknow
- Vrindavan
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc cni inc news in
