देश की विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों को समझने के लिए भारत भ्रमण पर निकला यूट्यूबर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
ऊंचाहार , रायबरेली । एक यूट्यूबर जो भारत की विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों को समझने के लिए यात्रा पर निकला है, वह भारत की विविधता में एकता को दर्शाने वाला एक अच्छा उदाहरण पेश करने के उद्देश्य से यह यात्रा हर रहा है। ऊंचाहार क्षेत्र के पुरनशाह पुर निवासी मनदीप तिवारी बुधवार को अपने घर से बाइक पर रवाना हुए । उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं का उद्देश्य भारत के विविध वेशभूषा, भाषा, भोजन, रहन-सहन और धर्मों को उजागर करना है, जो इसे दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक बनाते हैं। उनका कहना है कि भारत में 1400 बोलियाँ और 22 आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त भाषाएँ हैं, साथ ही कई धर्म और कला रूप भी हैं। यूट्यूबर इन सभी विविधताओं को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि यह दिखाएंगे कि कैसे विभिन्न संस्कृतियों (जैसे बौद्ध, जैन, हिंदू, मुस्लिम) ने मिलकर भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया है, और कैसे उनके नैतिक सिद्धांतों में मूलभूत एकता है।
वह पारंपरिक और आधुनिक जीवन शैली के बीच के तालमेल को भी दर्शा सकता है, जो भारत को एक अद्वितीय देश बनाता है। बुधवार को जब वह अपने घर से रवाना हुए तो कोतवाली के उपनिरीक्षक सौरभ मालिक झंडी दिखा कर रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से सवर्ण आर्मी रायबरेली जिला अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ,जिला संयोजक अरविंद कुमार सिंह ,जिला महा सचिव अजय कुमार दीक्षित , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कल्पना शुक्ला , जिला पंचायत सदस्य आदर्श बाजपेई, बीडीसी अरुण कुमार बाजपेई, ठाकुर बुढ़ेंद्र सिंह नरेंद्र शुक्ला, आदर्श मिश्रा ,अमन सिंह, सजीवन , सुनील दुबे, संजय सिंह , कुलदीप तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *