दिलमनपुर डेडौली में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का किया गया आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली । ऊंचाहार में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा का श्रवण किया जा जायेग।

कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के साथ हुआ। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को हवन पूर्णाहुति और कच्चा भोज के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत शनिवार, 1 नवंबर को ब्रह्मभोज प्रसाद का आयोजन होगा। इस संगीतमय कथा का वाचन रस सिद्ध आचार्य दिलीप तिवारी (पीयूष जी महाराज) करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के दिलमनपुर डिडौली में किया जा रहा है।

कथा के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रसंग मनाए जाएंगे। इनमें 27 अक्टूबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर को रुक्मिणी विवाह और 30 अक्टूबर को सुदामा चरित्र का वर्णन शामिल है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान कालिका प्रसाद तिवारी और श्रीमती कमला देवी हैं। सभी ग्रामवासी और मित्रगण इस आयोजन के निवेदक और स्वागताकांक्षी हैं। व्यवस्थापक के रूप में शिवकरन तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी, विजय कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, गजाधर प्रसाद तिवारी, मणि प्रकाश तिवारी औवोर महेन्द्र सिंह (बाबा) पंकज तिवारी भपौरा, मोहित तिवारी, आजाद शुक्ला, रामू तिवारी कोटेदार, महेन्द्र सिंह कोटेदार सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Related Posts

मार्कशीट मांगने पर धमकी की पुलिस से शिकायत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि…

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक पहुंचे ऊंचाहार कोतवाली मचा हड़कंप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे । जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *