अपने जवान को इंसाफ द‍िलाने के ल‍िए आईटीबीपी कमांडो ने घेरा पुलिस कमिश्नरेट

admin
By
admin
1 Min Read

कानपुर। अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के 40 से 50 हथियारबंद जवान अचानक पुलिस कमिश्नरेट परिसर पहुंच गए। जवान अपने साथी कमांडो विकास सिंह की मां के इलाज में कथित लापरवाही और कार्रवाई न होने से नाराज थे। वर्दी में हथियारों से लैस जवानों को कमिश्नरेट परिसर में जगह-जगह तैनात देखकर पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। करीब एक घंटे तक पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में पुलिस कमिश्नर, CMO और ITBP अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *