काका हाथरसी के गढ़ में हास्य की गंगा बहाएंगे मथुरा के गोपाल चतुर्वेदी,अक्षय व रेनू उपाध्याय

admin
By
admin
2 Min Read

हाथरस के विश्व प्रसिद्ध दाऊ जी महाराज के 115 वें प्रांतीय मेले में अवसर पर ब्रजभाषा को समर्पित 61वें ब्रज कवि पंडित सुरेश चतुर्वेदी स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 18 सितंबर को होने जा रहा है जिसमें कविता कविता प्रेमियों को अपने हास्य से गुदगुदाने मथुरा से गोपाल चतुर्वेदी एवं रेनू उपाध्याय तथा अक्षय चतुर्वेदी भी जा रहे है इस संबंध में गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि यह उनका सौभाग्य है कि भारत के सबसे महान हास्य कवि कहे जाने वाले काका हाथरसी के शहर में उन्हें अपनी हास्य कविता प्रस्तुत करने का मौका मिला है जिसके लिए वह आयोजन समिति का धन्यवाद देते है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ इस मंच पर भारत के अन्य राज्यों से भी कई प्रख्यात कवि आ रहे हैं जिनमें चेन्नई से कवयित्री आरती गौड़ मदरासी, अलीगढ़ से पूनम शर्मा ‘पूर्णिमा’ कामवन से हास्य कवि: डॉ. भगवान मकरन्द, अलीगढ़ से कुँवरपाल उपाध्याय ‘भंवर’
बाड़ी से हास्य पैरोडीकार के रूप में रामबाबू सिकरवार आगरा से मोहित सक्सैन , चच्चा उदयभानी आदि की उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी

इसके अलावा स्थानीय कवि मनु दीक्षित ‘मनु’, रसराज, चांद हुसैन चांद, रोशनलाल वर्मा, जयप्रकाश पचौरी, प्रभु वन्दना – रुपम कुशवाह, सोनाली वार्ष्णेय भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

संयोजक अनिल बौहरे ने बताया कि प्रशासन इस बार मेले को बेहतर बनाने में जुटा है। उन्होंने मातृभाषा प्रेमी सभी श्रोताओं से अपील की है कि ब्रजभाषा के इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *