उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि आगरा के खेल जगत के लिए भी गर्व का विषय है। आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में डॉ. बीना लवानिया ने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उनके नेतृत्व में आगरा ने कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की। प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट आयोजन, खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। डॉ. लवानिया ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बैडमिंटन के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनके कार्यकाल में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने तथा खेल गतिविधियों के विस्तार की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त करने पर खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बैडमिंटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
डॉ. बीना लवानिया की यह नियुक्ति खेल प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का भी सशक्त उदाहरण है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
डॉ. बीना लवानिया बनीं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट
Leave a Comment
