मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं जिम्मेदार बने गाँधी जी के तीन बन्दर

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट

सरकारी जमीनों की मची लूट भ्रष्टाचार के दलदल में फसें जिम्मेदार , लूट में शामिल खुद रक्षक कैसे हो कार्यवाई हम बात कर रहे है, रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सलीम पुर भैरव अकोढियां की जहाँ पर गाँव के कुछ दबंग भू माफियाओं द्वारा लगातार सरकारी जमीनों को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है, और कब्जा करके सरकारी जमीनों पर दिन रात अवैध निर्माण किया जा रहा है।
वही ऊंचाहार तहसील प्रशासन को जानकारी व शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं अब ऐसे में गम्भीर सवाल उठ रहे हैं, गाँव में तरह तरह की चर्चाओं हो रही है। इन रसूखदार भू माफियाओं पर कार्यवाई नहीं हो रही है। जबकि मामला मीडिया में लगातार बना हुआ है।
क्या जिम्मेदारों की मिली भगत व सरकारी जमीनों का सौदा किया जा चुका है?

निर्माण कार्य लगातार जारी है तो वह किसके इशारे पर?

आखिर शासन प्रशासन की मजबूरी क्या?

क्या ऊंचाहार तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है?

भू माफियाओं के हौसले को बुलंद क्यों कर रहा प्रशासन?

जब सरकारी जमीनों पर नहीं हो रही कार्यवाई तो क्षेत्र के आमजनमानस को कैसे मिलता होगा न्याय?

गरीबों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाई करने वाले प्रशासन भू माफियाओं के आगे नतमस्तक आखिर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे पर कब चलेगा बुलडोजर?

प्रदेश के मुखियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने का काम कब तक करेगा प्रशासन जबकि गाँव की धरोहर सरकारी तालाब, खलिहान, बंजर व अन्य सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा लगातार निर्माण कार्य जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *