पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम

अमेठी । जनपद के जायस कस्बे में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ला निखई निवासी 22 वर्षीय आकाश और उनकी पत्नी 20 वर्षीय ज्योति की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब दोनों की अर्थी एक साथ उठेगी। जानकारी के अनुसार, ज्योति आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर उन्हें प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में भर्ती कराया देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर आकाश सदमे में चले गए,बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी के बिना खुद को संभाल नहीं पाए,परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts

संस्कृति विवि में ओपेरा के मंचन पर पूर्व मंत्री ने दिया समरसता का संदेश

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में जार्जिया के एक नाटक की संगीतमय प्रस्तुति(ओपेरा) के दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की पूर्व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी…

ऊंचाहार कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत का किराने का समान अज्ञात चोरों ने किया पार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बे में घर के बाहर रखा हजारों कीमत के किराने का सामान सरेशाम अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *