रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया

admin
By
admin
1 Min Read

प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, हथियार सहित गिरफ्तार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली (बछरावां)।पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि महिला का कई वर्षों से अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने महिला की हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शुरुआत में मृतक महिला के ससुराल वालों ने अपनी तहरीर में महिला के पति को नामजद किया था। हालांकि, पुलिस की गहन जांच के बाद असली आरोपी सामने आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *