चार दिन पूर्व हाफिज मुर्तजा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के थाना डीह क्षेत्र में चार दिन पूर्व हाफ़िज़ मुर्तजा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रफीक पुत्र लाल मोहम्मद और अब्दुल जब्बार पुत्र सलामत, निवासी पूरे पाठक उतरी, थाना नसीराबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार दबिश दी जा रही थी। डीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें हत्या से जुड़े अहम तथ्य सामने आए। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *