सुहागिनों ने श्रद्धा भाव के साथ निर्जला व्रत रखकर की अपने पति की दीर्घायु की कामना

धीरेन्द्र शुक्ला रायबरेली ब्यूरो cni18 news

रायबरेली। करवाचौथ का त्योहार एक ऐसा पावन त्योहार है, जिसे हर भारतीय महिला पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाती है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की दुआ मांगती हैं। जिले भर में करवाचौथ त्योहार की धूम रही। वहीं जिला कारागार रायबरेली में 12 महिला बंदियों ने चांद का दीदार कर करवाचौथ मनाया। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियों को ना सिर्फ जेल स्टाफ की ओर से सहूलियत दी गई बल्कि पूजा का सामान भी मुहैया कराया और उनके लिए विशेष भोजन का इंतजाम भी किया गया। व्रत रखने वाली इन महिला बंदियों ने शाम को पूरे विधि विधान से जेल के अंदर ही पूजा पाठ की और फिर जेल की चारदीवारी में चांद का दीदार कर कुछ खाया पिया. व्रत की वजह से इन सभी का जेल में पूरे दिन ख्याल रखा गया और पूजा सामग्री मुहैया कराई गई। रायबरेली जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि 12 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा है, जो महिलाएं व्रत थीं, उनमें से 4 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। इन महिलाओं की शाम के समय उनके पतियों से मुलाकात कराई गई है।
महिला बंदियों के व्रत से संबंधित समस्त पूजन सामग्रियों का इंतजाम कारागार प्रशासन द्वारा किया गया है। उक्त अवसर पर महिला बंदियों हेतु जेल मैनुअल के अनुसार निर्धारित विशेष भोजन का इंतजाम भी किया गया। इस अवसर पर जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पुण्यतिथि पर पत्रकार ने 500 से अधिक जरुरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट इंसानियत की मिसाल: 9वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार जुबैर खान ने 500 से अधिक जरूरतमंदों और मदरसा छात्रों को ओढ़ाई ‘राहत की चादर’भीषण ठंड में…

रायबरेली में दिनदहाड़े महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में लूट के प्रयास में दिनदहाड़े महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *