फांसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली।  विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया, एक साल पहले ही हुई थी शादी। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे मुराईन मजरे चड़रई गांव में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक 23 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कल्पना (23 वर्ष) पत्नी आज़ाद के रूप में हुई है। सोमवार को जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
मायके पक्ष को दी गई सूचना
बताया जा रहा है कि मृतका का मायका सलोन क्षेत्र में है। कल्पना की शादी पिछले साल ही आज़ाद के साथ हुई थी। शादी के महज एक साल बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका की अभी कोई संतान नहीं थी।
पुलिस की कार्यवाही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऊंचाहार पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *