दिल्ली धमाके के बाद औरैया में हाई अलर्ट सुरक्षा सख्त

दिल्ली में हुए धमाके के बाद औरैया जनपद में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।
जिलेभर में सख्ती के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

जिले के आला अधिकारी भी मुस्तैद
जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर हर चौराहा, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी, नाकाबंदी और बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष टीमें तैनात
क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है

जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

औरैया में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर, हर कदम पर चौकसी बरती जा रही है।

Related Posts

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *