रायबरेली में सवर्ण समाज के युवाओं का यूजीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में सवर्ण समाज के युवाओं ने यूजीसी के काले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया आज दोपहर के समय सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए और कानून को वापस लेने की मांग की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया की यह कानून सरासर ग़लत है।

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि जिस तरह से यूजीसी के इस काले कानून को लागू किया गया है, वह अनुचित है । उन्होंने भाजपा सरकार के अपने कार्यकर्ताओं और सवर्ण समाज के युवाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने का उल्लेख किया है। युवाओं ने भाजपा के सांसद और विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए गम्भीर आरोप लगाएं हैं , उन्होंने कहा सरकार ने पहले हिन्दू मुस्लिम की राजनीति कर समाज में आपसी सौहार्द को किया और अब हिन्दूओं के भीतर जातिगत राजनीति कर विवाद पैदा कर रही है।

युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह लाखों की संख्या में सड़को पर उतर कर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे । और कहा की आने वाले चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *