कछुआ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 14 कछुए हुए बरामद

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 14 जीवित और एक मृत कछुए बरामद किया गया तस्करी में शामिल हुए आटो को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तारी रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र से की गई है आरोपी की पहचान अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वासा गांव निवासी रामशंकर में हुई है , वह एक टैम्पो में कछुआ लादकर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे संदिग्ध समझकर रोका था ।

पुलिस ने रामशंकर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सूत्र बताते हैं, कि गंगा नदी से लगभग 6 महीनों से कछुए पकड़कर बडे़ तस्करों को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा था वहीं पुलिस को इसके सम्बन्ध में लगातार सूचना मिल रही थी वहीं गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ के दौरान अन्य लोगों के नाम सामने आने के उम्मीद है। उसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *