नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त विवेक पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। सोमवार को मनीरामपुर पुल के पास से अभियुक्त विवेक पाल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

विवेक पाल पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी की। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Posts

सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, मिर्जापुर ऐहार तक भव्य कलश यात्रा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सलारपुर गांव स्थित जागेश्वर धाम में पं. रामकृष्ण मिश्र शास्त्री के सानिध्य में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम…

खेत में मिला नवजात शिशु, मचा हड़कंप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के हरदास पुर गांव के मिल एरिया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव स्थित खेत में एक नवजात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *