कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान जारी

भाजपा हटाने को वन बूथ ट्वेंटी यूथ का फार्मूला -अजीत यादव


सीएनआई 18/आशुतोष
बदायूँ। भाजपा को प्रदेश और देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने को कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है। बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन निर्माण का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी और सभी ब्लाकों की कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद मंडल और बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बदायूँ सदर विधानसभा के दर्जन भर ग्रामों का दौरा कर बूथों का गठन किया। दौरे में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , जिला सचिव अहमद अमजदी और शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत कई कांग्रेस नेतागण उनके साथ रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा को सूबे और देश की सत्ता से हटाने को वन बूथ ट्वेंटी यूथ का फार्मूला अमल में लाया जा रहा है। हर बूथ पर बीस युवाओं को तैयार किया जा रहा है जो वोट बनाने से लेकर वोट डलवाने और वोट चोरी रोकने का काम करेंगे। रोजगार देने व मंहगाई रोकने  में विफलता समेत मोदी और योगी सरकार की नाकामियों को ये युवा ग्रामीणों के बीच घर घर जाकर बताएंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को हटा सकती है। राहुल गांधी पर पूरे देश को भरोसा है।  संविधान व  लोकतंत्र बचाने और भाजपा हटाने को इंडिया गठबंधन के जरिये अन्य सहमना दलों का सहयोग भी कांग्रेस ले रही है। नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की चुनाव आयोग से मिलकर की जा रही वोट चोरी का पर्दाफाश कर दिया है।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *