श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ठंड और कोहरे बीच उमड़ी हजारों की भीड़

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई रविवार को सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद गोकना घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।

गोकर्ण की तपोस्थली गोकनाघाट, पूरे तीर खरौली, व कोटरा बहादुर गंज और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का उद्घोष करते हुए गंगा में स्नान करने पहुंचे स्नान के बाद उन्होंने घाटों पर स्थित मन्दिर व शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया।

गोकना घाट के पुरोहित जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आठ से दस हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक – चौबंद रही और पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *