बे-मौसम बारिश से चिंतित किसान,भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. राजपूत ने सरकार से मांगी राहत

औरैया। जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
जनपद औरैया में हुई बे-मौसम वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों पर बारिश के कारण नुकसान की आशंका से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं। बारिश के कारण जहां रबी की फसल की बुवाई प्रभावित हुई है, वहीं पहले से तैयार धान, अरहर, और सब्जियों की फसलें भी पानी में डूबने से खराब होने लगी हैं।

किसानों की इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. राजपूत ने राज्य सरकार से किसानों के हित में तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का फल अगर प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो जाता है तो सरकार का दायित्व है कि वह उनकी मदद के लिए आगे आए।

डॉ. राजपूत ने प्रशासन से आग्रह किया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक प्रभावित गांव का सर्वे कराया जाए तथा जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें आर्थिक मुआवजा और बीमा क्लेम की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते राहत न मिलने पर किसानों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो सकती है, जिससे उनका मनोबल टूटेगा।

भानू संघ के पदाधिकारियों ने भी अपील की है कि सरकार किसानों के हित में ठोस कदम उठाए ताकि किसानों के चेहरों पर फिर से खुशहाली लौट सके और कोई भी किसान मायूस न दिखे।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *