हेमा मालिनी 25 अप्रैल से लगवायेंगी कथक कार्यशाला

27 अप्रैल तक तीन दिन प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री उमा डोंगरे सिखायेंगी कथक नृत्य

इच्छुक बालक-बालिकाएं व युवक युवती गीता शोध संस्थान वृंदावन में 25 अप्रैल को सुबह कराएं पंजीयन

शिवशंकर शर्मा

वृंदावन। ब्रज क्षेत्र के बालक-बालिकाओं और युवाओं को शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ सिखाने के लिए सांसद व नृत्यांगना हेमा मालिनी देश की प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री उमा डोंगरे को तीन दिन के लिए मुम्बई से वृंदावन बुला रही हैं।
सांसद हेमा मालिनी के सांस्कृतिक समन्वयक डॉ अनूप शर्मा ने गीता शोध संस्थान में जानकारी दी कि 25 से 27 अप्रैल 2025 तक, वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में मुंबई की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना व प्रसिद्ध गुरू विदुषी उमा डोगरा जी द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क कथक प्रशिक्षण कार्यशाला ‘नृत्य धारा’ की शुरुआत की जा रही है।
श्री शर्मा ने बताया कि बच्चों को नृत्य सीखने अक्सर मथुरा जिले से बाहर जाना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मथुरा की लोकप्रिय सांसद एवं विख्यात नृत्यांगना श्रीमती हेमा मालिनी जी ने अपने नाट्य विहार कला केंद्र मुम्बई के माध्यम से ब्रज में शास्त्रीय नृत्य की सुदृढ़ परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्यशाला लगाने की अभिनव पहल की है। इस सांस्कृतिक प्रयास में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, वृंदावन बाल विकास मंच एवं हरे कृष्णा आर्किड का विशेष सहयोग प्राप्त है जबकि इस शिविर की समस्त व्यवस्था कान्हा अकादमी द्वारा की जा रही है। ‘नृत्यधारा’ कार्यशाला में कथक सीखने के उत्सुक बालक बालिकाएं, युवक व युवती 12 साल से ऊपर के हों। वे सभी 25 अप्रैल को प्रातः नौ बजे पंजीयन व प्रशिक्षण के लिए गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी ( सौ सैया अस्पताल के बगल में, टीएफसी के सामने) पहुंचें।
प्रशिक्षण कार्यशाला की समस्त व्यवस्थाएं गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा, समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, वृंदावन बाल विकास मंच के पदाधिकारी देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा व भागवत प्रवक्ता सुश्री मोहिनी कृष्ण दासी व मेघश्याम वार्ष्णेय की देखरेख में पूर्ण कर ली गयी गयीं हैं।
ब्रज के सभी बालक-बालिकाएं, किशोर-किशोरियाँ एवं युवा इस विशिष्ट अवसर का लाभ लें और इस नृत्य शिक्षा यज्ञ में सहभागी बनें। कथक के बाद भरतनाट्यम, ओडिसी आदि शास्त्रीय नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Posts

अलीगढ़ की किशोरी के लिए के.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सक बने भगवान

सर्जरी के माध्यम से भोजन करने में असमर्थ बुशरा की आहार नली बनाईडॉ. मुकुंद मूंदड़ा और उनकी टीम को सर्जरी में लगे लगभग नौ घंटेमथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च…

सिविल डिफेंस ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कैदियों के लिए वस्त्र आदि वितरित किए

मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने 63 वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को मथुरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध महिला पुरुष और बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *