ऊंचाहार में एक व्यक्ति को नशा कराकर उसके घर से चोरी करने का आरोप पीड़ित ने कोतवाली में दिया तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में एक व्यक्ति को नशा कराकर उसके घर से चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के निरवापुर मजरे मोखरा गांव निवासी प्रेम सिंह कछुआ ने बताया कि रविवार रात यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगश्री और मदारीपुर गांव के दो लोगों ने उन्हें नशा कराया और घर ले जाकर सुला दिया।

प्रेम सिंह के अनुसार, इस दौरान चोरों ने उनके घर से 30,000 रुपये नकद और हजारों रुपये के जेवरात चुरा लिए।

पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार घटना…

ऊंचाहार के नारायण हास्पिटल में लगाया गया कैंसर जागरूकता शिविर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट कैंसर के प्रति जागरूक हुईं 150 महिलाएं; शंकुस हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविरऊंचाहार, रायबरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैला ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *